मिताली राज, हरमनप्रीत आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष दस में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2017

नयी दिल्ली। भारत की एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज और शीर्ष बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर समाप्त हुए विश्व कप क्वालीफायर के बाद जारी आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और दसवें स्थान पर पहुंच गयी हैं। आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग 804 अंकों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं जबकि मिताली 733 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। कोलंबो में कल फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर भारत को जीत दिलाने वाली हरमनप्रीत के 574 अंक हैं। 

 

गेंदबाजों की सूची में झूलन गोस्वामी तीसरे स्थान पर हैं। वह चोटिल होने के कारण क्वालीफायर में नहीं खेल पायी थी। दक्षिण अफ्रीका की मारिजान कैप पहले और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर दूसरे स्थान पर हैं। बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट सूची में आठवें स्थान पर हैं। झूलन आलराउंडर की सूची में भी सातवें स्थान पर है जबकि शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा क्रमश: 19वें और 20वें स्थान पर हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

OP Rajbhar का Mamata सरकार पर निशाना, UP-Bihar की तरह West Bengal में भी विकास के लिए परिवर्तन जरूरी

PM Modi अब तो बोलिए! Khamenei की मौत पर Rahul Gandhi का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं?

YouTube Shorts का बड़ा दांव, नए AI Features से Instagram Reels और TikTok को मिलेगी कड़ी टक्कर

Kitchen Hack: आलू चिप्स में मिलाएं बस यह 1 चीज, बनेंगे एकदम Perfect और कुरकुरे