Mithun Chakraborty की लाडली Dishani ने की सगाई, Hollywood से है मंगेतर Miles का कनेक्शन

By एकता | Jun 15, 2026

बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती की लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है। माइल्स ने 12 जून को दिशानी को बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था। दिशानी ने सोशल मीडिया पर इस हसीन पल की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें माइल्स घुटनों के बल बैठकर उन्हें रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। एक दूसरी फोटो में दिशानी अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Orry ने Dhruv Rathee को बताया देश विरोधी, KK Creates Podcast में Social Media सेंसेशन ने किए बड़े खुलासे

कौन हैं दिशानी चक्रवर्ती और उनके मंगेतर?

25 साल की दिशानी चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 94 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह फिलहाल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं और वहीं एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं। वहीं उनके मंगेतर माइल्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाने-माने स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरिस्ट हैं, जो हॉलीवुड और कई बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स के प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं।

कूड़े के ढेर में मिली थीं दिशानी, मिथुन ने बदली किस्मत

दिशानी की असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है और बेहद भावुक करने वाली है। बचपन में उन्हें कोलकाता में किसी ने कूड़े के ढेर के पास छोड़ दिया था। जब मिथुन चक्रवर्ती ने एक लोकल अखबार में इस बच्ची के रेस्क्यू की खबर पढ़ी, तो उनका दिल भर आया। वह तुरंत अपनी पत्नी योगिता बाली के साथ उस बच्ची को गोद लेने पहुंच गए। मिथुन ने दिशानी को अपनी सगी बेटी से बढ़कर प्यार दिया और आज वह चक्रवर्ती परिवार की लाडली हैं।

इसे भी पढ़ें: 30 साल की Sanchita Ugale के सुसाइड से सदमे में फैंस, मरने से पहले शेयर किया था हैप्पी वीडियो

मिथुन चक्रवर्ती का परिवार

मिथुन चक्रवर्ती ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1979 में एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी, लेकिन महज 4 महीने में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उसी साल 1979 में मिथुन ने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की। मिथुन और योगिता के चार बच्चे हैं, तीन बेटे मिमोह, उष्मे, नमाशी और एक बेटी दिशानी। अब दिशानी की शादी की खबरों से पूरा परिवार बेहद खुश और उत्साहित है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश