By अनन्या मिश्रा | Nov 20, 2026
अक्सर छुट्टियों पर जाने के लिए लोग किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में रहते हैं। लेकिन शहरों में सड़क पर घंटों तक लगे जाम और शोरगुल की आवाज छुट्टियों का पूरा मजा किरकिरा कर देता है। खासतौर पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में ट्रैफिक का बहुत बुरा हाल रहता है। ऐसे में अगर आप किसी शांत जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो आइजोल बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। आइजोल की राजधानी मिजोरम है और यहां पर बड़े शहरों की तरह न तो ट्रैफिक का शोरगुल होता है और न ही लोगों में एक-दूसरे को ओवरटेक करने की जल्दी। आइजोल में आपको इतनी शांति मिलेगी कि यहां आकर आप अपनी थकान को भूल जाएंगे। यह भारत की इकलौती साइलेंट सिटी है।
यह भारत की एकमात्र साइलेंट सिटी है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आइजोल में कोई बोलता नहीं है। बल्कि आइजोल अपने ट्रैफिक एटिकट्स की वजह से जाना जाता है। इस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था यहां पर आने वाले हर व्यक्ति को प्रभावित करती है। यहां तक की आइजोल में भीड़ होने और घंटों तक जाम में फंसे होने के बाद भी यहां के लोग शिष्टचार का पालन करते हैं।
इसे भी पढ़ें: 24 नवंबर को Varanasi में Dev Deepawali, 3 दिन के परफेक्ट Travel Plan से आसान होगी ट्रिप
आइजोल एक बेहद खूबसूरत शहर है और यह प्रदूषण मुक्त भी है। यहां पर आप किसी भी जगह पर खड़े होकर घंटों तक आसपास की सुंदरता को देख सकती हैं। आइजोल ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और घाटियों से घिरा है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1132 मीटर है और आइजोल की खूबसूरत वादियों की वजह से ही इसको 'लैंड ऑफ हाइलैंडर्स' कहा जाता है।
यहां सड़कों पर लोग अपने व्हीकल के साथ एक लेन में चलते हैं।
यहां पर लोग एक-दूसरे को ओवरटेक नहीं करते हैं।
यहां पर लोग हॉर्न नहीं बजाते हैं, क्योंकि इसको असभ्य माना माना जाता है।
आइजोल में पीक ऑवर्स के दौरान हर कोई एक-दूसरे के साथ विनम्र रहता है।
आमतौर पर शहरों में लेफ्ट साइड व्हीकल चलते हैं। आइजोल में भी ऐसा ही होता है। लेकिन यहां की ट्रैफिक व्यवस्था इसको अन्य शहरों से अलग बनाती है। यहां पर बाईं लेन में भी टू व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए अलग-अलग लाइने हैं। दाएं और बाएं लेन को अलग करने के लिए कोई डिवाइडर नहीं बल्कि एक सफेद रंग की पट्टी है। जिससे इन लेन को अलग किया गया है।
अगर कोई जल्दी में है और सामने वाले के व्हीकल को पार करना चाहता है। तो ऐसे में उसको सामने वाले व्हीकल को हल्की सी हॉर्न यानी बीप देनी होती है। अगर संभव है तो सामने वाला व्हीकल उनको आगे जाने की इजाजत देता है।
आइजोल की ट्रैफिक व्यवस्ता इतनी अच्छी है कि यहां पर आपको ट्रैफिक लाइट्स देखने को शायद ही मिले। क्योंकि यहां ट्रैफिक लाइट की जरूरत महसूस नहीं होती। यहां पर लोग बिना ट्रैफिक लाइट्स के भी सभ्य तरीके से सड़कों पर सुरक्षित चलते हैं और वाहन चलाते हैं।
आइजोल के लोगों का मानना है कि तेजी से दूसरे व्हीकल को ओवरटेक करना और लगातार हॉर्न बजाना एक शर्मनाक हरकत है। जो लोग ट्रैफिक रूल्स को फॉलो नहीं करते हैं, वह लोग असभ्य होते हैं।
वैसे तो यहां पर घूमने के लिहाज से बहुत सी जगहें हैं। यहां पर आप मिजोरम स्टेट म्यूजियम, रिक और बारा बाजार और सोलोमन मंदिर घूम सकती हैं। रिक एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है। जोकि आइजोल से करीब 10 किमी दूर है। इस गांव की खूबसूरती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यही कारण है कि हर साल हजारों पर्यटक इस गांव को एक्सप्लोर करने के लिए यहां आते हैं।
बता दें कि आइजोल के लिए आपको कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। यहां जाने के लिए आपको सिलचर स्टेशन पर उतरना होगा। फिर टैक्सी या कैब से आप आइजोल पहुंच सकते हैं।
वहीं आइजोल का अपना एयरपोर्ट लेंगपुई एयरपोर्ट है। आप बड़े शहरों से डायरेक्ट लेंगपुई एयरपोर्ट की फ्लाइट ले सकते हैं।