मिजोरम के मुख्यमंत्री की बहन की संक्रमण से मौत, राज्य में संक्रमण दर 32 प्रतिशत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा की बड़ी बहन लालवुआनी का कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। लालवुआनी का यहां के निकट जोराम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री ने अपनी बहन के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा,‘‘ बड़े दुख के साथ मैं अपनी बड़ी बहन लालवुआनी (88)के निधन की घोषणा करता हूं। आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया।’’

इसे भी पढ़ें: आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की

मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 527 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 88,693 हो गए। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 295 हो गई। राज्य में संक्रमण दर 31.77 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी