Mizoram Elections: दो दिन के दौरे पर आइजोल पहुंचे राहुल गांधी, बोले- यहां के लोग सौम्य, दयालु और स्नेही हैं

By अंकित सिंह | Oct 16, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए चुनावी राज्य मिजोरम के दो दिवसीय दौरे पर आइजोल पहुंचे। मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली ने कहा कि कांग्रेस सांसद त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक हेलीकॉप्टर में सवार होकर आइजोल पहुंचे। नेता ने 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत आइजोल में चानमारी से राजभवन तक पदयात्रा के साथ की है। वह गवर्नर हाउस के पास एक रैली को संबोधित करेंगे। राहुल ने कहा कि मिजोरम के बारे में मेरी धारणा तब बनी जब मैं 16 साल का था जब मैं 1986 में अपने पिता के साथ यहां आया था। मिजोरम के लोग सौम्य, दयालु और स्नेही हैं।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh: BJP पर Pawan Khera का तंज, बोले- बटन कमल पर दबेगा, वीवीपैट से अडानी निकलेगा

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने पहले ही सभी 40 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। बीजेपी ने कहा कि वह अगले दो से तीन दिनों में चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। राजनीतिक दलों, चर्चों, नागरिक समाज संगठनों और छात्र निकायों ने भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से मतगणना की तारीख को पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया है क्योंकि यह रविवार को पड़ता है, जो राज्य के ईसाई समुदाय के लिए एक पवित्र दिन है। 2011 की जनगणना के अनुसार, मिजोरम की आबादी में लगभग 87 प्रतिशत ईसाई हैं।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान