मिजोरम सरकार को असम सरकार और जनता से माफी मांगनी चाहिए: दिलीप सैकिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव एवं सांसद दिलीप सैकिया ने मंगलवार को कहा कि मिजोरम सरकार को असम सरकार और असम की जनता से दोनों राज्यों की सीमा को लेकर हुए हिंसक सघर्ष में पांच पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में माफी मांगनी चाहिए। असम के मंगलदोई से सांसद ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें कथित तौर पर ‘‘मिजो लोग’’ घटना के बाद सोमवार को जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। सैकिया ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ मिजोरम की पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कल जो किया, वह निंदनीय है।

इसे भी पढ़ें: पेगासस के खिलाफ अमित शाह के आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने अनिल चौधरी को हिरासत में लिया

सैकिया ने कहा,‘‘ इस प्रकार की घटनाएं भारतीय राष्ट्रीयता की भावना को हतोत्साहित करेंगी। दोनों राज्यों के बीच सीमा का मुद्दा दशकों पुराना है, लेकिन इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है। मिजोरम सरकार को असम सरकार और उसकी जनता से माफी मांगनी चाहिए।’’ सांसद ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में बयान दिया है और उसी भावना को दिमाग में रखते हुए दोनों राज्य सरकारों को साथ बैठ कर कोई सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur