मिजोरम में दिल्ली और कोलकाता से आए 12 लोग कोरोना संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

आईजोल। मिजोरम में दिल्ली और कोलकाता से आए 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले 24 मार्च को यहां कोविड-19 का पहला और अकेला मामला सामने आया था। कोविड-19 के पहले मरीज को ठीक होने के बाद नौ मई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता पचाउ ललमास्वमा ने बताया कि 12 में से 10 दिल्ली से आए लोग हैं। वहीं दो हाल ही में कोलकाता से लौटे थे। सोमवार रात इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था। इनमें से 11 कोलासिब जिले में पृथक केन्द्र में हैं और एक जोराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। 

उन्होंने लोगों से चिंता ना करने की अपील की है क्योंकि सभी मरीजों को राज्य में आने के साथ ही पृथक कर दिया गया था। इस बीच, महाराष्ट्र से विशेष ट्रेन से मिजोरम आ रही 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुणे मिजो वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वनलकिमा ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे हुई जब सियातुल जिले के केफांग की निवासी मार्लिया पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास तेज गति से आ रही ट्रेन से गिर गई। उन्होंने बताया कि उन्हें एक करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन