#MeToo के घेरे में आए MJ अकबर को तुरंत हटाया जाए: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2018

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ‘मीटू‘ अभियान में हो रहे कथित मामलों के रहस्योद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आज यौन शोषण के आरोपों से घिरे केन्द्रीय मंत्री एम. जे. अकबर को पद से हटाने की मांग की। सिंह ने बताया कि ट्वीटर पर जारी ‘मीटू‘ अभियान में 14 महिला पत्रकारों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर को तत्काल हटाया जाना चाहिये। जब तक वह अपने पद पर रहेंगे, तब तक किसी भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल सकता। पद का दुरुपयोग करते हुए वह 97 वकील खड़े करके अलग तरह का दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आखिर इस मामले में खामोश क्यों हैं। ‘बेटी बचाओ‘ की बात करने वाले मोदी आखिर देश की बेटियों पर ही हुई ज्यादतियों पर चुप क्यों हैं। सिंह ने कहा कि ‘मीटू‘ अभियान में लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए। उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई होनी चाहिये। आप प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार और सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके सामने गुजरात से उत्तर प्रदेश के लोगों को जबरन भगाये जाने का मुद्दा नहीं उठाया।

 

प्रमुख खबरें

Heeramandi: The Diamond Bazaar में Aditi Rao Hydari की अदाओं के कायल हुए Siddharth, बॉयफ्रेंड की तारीफ पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

Rahul Gandhi के रायबरेली से लड़ने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार, मजे ले रहे यूजर्स

Bihar में 80 से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं तेजस्वी, राहुल-प्रियंका की दिख रही दूरी

Iron Deficiency: आयरन की कमी को कम करने के लिए, आज ही फॉलो करें ये घरेलू उपचार