Bihar में 80 से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं तेजस्वी, राहुल-प्रियंका की दिख रही दूरी

By अंकित सिंह | May 03, 2024

लोकसभा चुनाव के सियासी दंगल में नेता जबरदस्त तरीके से प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। यहां राजद के नेतृत्व में महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। राजद के अलावा इससे गठबंधन में कांग्रेस, वामदल और वीआईपी पार्टी शामिल है। बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने के लिए राजद की ओर से पूरा दम लगाया जा रहा है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव जबरदस्त तरीके से बिहार में प्रचार कर रहे हैं। बिहार में दो चरणों के चुनाव में 9 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव अपने दम पर 80 से ज्यादा स्वभाव को संबोधित कर चुके हैं। लेकिन उनके मंच पर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी नहीं रह रही है जिससे चर्चाओं का दौर जारी है।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कैसे लोगों को PM Modi का भाषण सुना रहे है तेजस्वी यादव, जानें क्या है रणनीति?


बिहार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दूरी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। राहुल गांधी बिहार में चुनावी तारीखों का ऐलान के बाद भागलपुर में प्रचार के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा ज्यादातर बड़े नेताओं की दूरी दिखाई दे रही है। तेजस्वी यादव के मंच पर भी पार्टी के बड़े नेता मौजूद नहीं है। हालांकि दोनों दलों की ओर से दावा किया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर राजद और कांग्रेस के नेता एक साथ लोगों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जो दिख रहा है उसे साफ तौर पर पता चल रहा है कि तेजस्वी यादव के साथ प्रचार में एकमात्र विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी ही सक्रिय रूप से दिखाई दे रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: बिहार से ही उठा था जातीय जनगणना का मुद्दा, अब चुनावी प्रचार में यहीं नहीं हो रही इसकी चर्चा


बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिन सीटों पर चुनाव हो चुके हैं, उनमें भागलपुर, किशनगंज और कटिहार में कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में थे। बावजूद इसके राहुल या फिर प्रियंका गांधी प्रचार में उतने सक्रिय नहीं दिखे। दूसरी ओर एनडीए की तरफ से पूरी ताकत लगाई जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनसभाओं को अब तक संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगातार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि पार्टी के बड़े नेता देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रचार के लिए जा रहे हैं। ऐसे में बिहार में भी सात चरणों में चुनाव होने हैं और जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रचार के लिए पहुंचेंगे। 

प्रमुख खबरें

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए Rahul Gandhi, फोटो शेयर कर किया याद

Chhapra Firing: चुनाव के बाद छपरा में फायरिंग में एक की मौत, दो जख्मी, इंटरनेट हुआ बंद

Narasimha Jayanti 2024: शक्ति और ज्ञान के संतुलन का प्रतीक हैं नरसिंह देव, जानिए कैसे करें पूजन

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक