MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि “असहमति जताना अपराध नहीं है” और लोकतंत्र उन लोगों की आवाज दबाकर कायम नहीं रह सकता, जो उसकी रक्षा के लिए आगे आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में जो घटनाएं सामने आ रही हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर की जा रही दमनात्मक कार्रवाई उन्हें आपातकाल (1975-77) की उन दर्दनाक स्मृतियों की याद दिलाती है, जिसे उन्होंने खुद झेला था। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि दिल्ली और देश के अन्य सभी हिस्सों में हिरासत में लिए गए सभी राजनीतिक नेताओं, छात्रों और युवा प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “उनके इस्तीफे के अलावा, निर्वाचन आयोग के संस्थागत ढांचे को जो भी नुकसान पहुंचाया गया है, उसकी भरपाई की जानी चाहिए और उसकी स्वतंत्रता तथा विश्वसनीयता बहाल की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश