MK Stalin ने तोड़ी चुप्पी, कहा- AIADMK से No Alliance, 6 महीने Vijay की TVK सरकार को परेशान नहीं करेंगे

By अंकित सिंह | May 07, 2026

तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि डीएमके राज्य में टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय द्वारा नई सरकार बनाने का इंतजार करने को तैयार है और उन्होंने आगे कहा कि वे छह महीने तक बिना किसी हस्तक्षेप के स्थिति पर नजर रखेंगे। इस बयान के साथ, स्टालिन ने एआईएडीएमके और डीएमके के गठबंधन की संभावना को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

स्टालिन ने कहा कि और ‘कलाइग्नार मगलीर उरिमाई थोगई’ (परिवार की महिला मुखियाओं को 1,000 रुपये मासिक भत्ता)। विजय द्वारा महिलाओं को 2,500 रुपये देने के वादे के बारे में बात करते हुए, निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वादे को निभाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उन्हें कम से कम 1,000 रुपये तो दें, जैसा हमने दिया। डीएमके अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने 2021 के घोषणापत्र में किए गए 90% वादे पूरे किए हैं और कहा कि कुछ वादे, जैसे कि NEET को बंद करना, केंद्र के नियंत्रण में होने के कारण पूरे नहीं किए जा सके।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में 'रिसॉर्ट पॉलिटिक्स' की वापसी: बहुमत के खेल के बीच पुडुचेरी भेजे गए 19 AIADMK विधायक

स्टालिन ने कहा कि इस चुनाव में भी, हमने केवल उन्हीं चीजों का वादा किया जिन्हें हम पूरा कर सकते थे। मुझे नहीं लगता कि टीवीके अपने वादे (राशन कार्ड धारकों के प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर) पूरे कर पाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर वे ऐसा कर दें तो हमें खुशी होगी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। लेकिन बहुमत के लिए उसे 10 सीटों की कमी रह गई। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद