MK Stalin ने Karunanidhi की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को अपने पिता और दिवंगत पार्टी नेता एम. करुणानिधि की जयंती पर सोमवार को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्टालिन ने मरीना समुद्र तट पर स्थित करुणानिधि (1924-2018) के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में उनके जन्म शताब्दी समारोह के समापन को चिह्नित करते हुए एक स्मारिका का अनावरण किया।

द्रमुक अध्यक्ष ने करुणानिधि के आवास गोपालपुरम और पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र ‘मुरासोली’ के कार्यालय में दिवंगत नेता की तस्वीरों पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। स्टालिन ने अपने संदेश में स्टालिन की प्रशंसा की और उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की पार्टी की प्रतिबद्धता दोहरायी।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रैली के दौरान बड़ा हादसा: फूल बरसाने के लिए तेज रफ्तार से आ रहे बुलडोजर की चपेट में आने से बीजेपी नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत

Total Chess Pilot में Arjun Erigaisi ने जीता आर्मागेडन मुकाबला, प्रज्ञानानंदा भी जीते

Delhi Government ने पुनर्गठित कीं 5 भाषा अकादमियां, Kapil Mishra बने अध्यक्ष

Bangladesh Violence | बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन के बीच भीषण हिंसा! ढाका में बम धमाके, चटगांव में मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को फूंका