Mekedatu Dam: एमके स्टालिन ने सीएम विजय को पत्र लिख सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मेकेदातु बांध परियोजना के विरोध में तमिलनाडु का एकजुट रुख सामने रखने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बांध बनाने के अपने संकल्प को दोहराने वाली टिप्पणी का भी विरोध करने की अपील की। स्टालिन ने कहा कि बांध के मुद्दे पर तमिलनाडु सरकार को अब और चुप नहीं रहना चाहिए, क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक बार फिर इसे बनाने को लेकर गंभीरता से बात शुरू कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने विजय को लिखे पत्र में कहा कि शिवकुमार ने 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान बांध के मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने कहा कि शिवकुमार की इस टिप्पणी से तमिलनाडु के किसानों में काफी चिंता हुई है कि बांध का निर्माण कोई नहीं रोक पाएगा। स्टालिन ने कहा कि कावेरी नदी केवल जल बंटवारे के मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से तमिलों के जीवन से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि वहीं, डेल्टा क्षेत्र के किसानों की आजीविका इस नदी के पानी पर निर्भर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस समय मैं एक बार फिर याद दिलाना चाहता हूं कि तमिलनाडु मेकेदातु के मुद्दे पर आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकता।’’

प्रमुख खबरें

Pakistan को हराकर U19 Asia Cup जीता Team India, Aryavir Sehwag चुने गए बेस्ट प्लेयर

Ganjam में काला जादू और बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी, तांत्रिक Krishna Muni गिरफ्तार

Kishtwar में शहीद SPOs के परिजनों से मिले IGP, BJP नेता Sunil Sharma ने उठाए सवाल

Araria में Operation Prahar के तहत 25 करोड़ रुपये की स्मैक जब्त, 6 तस्कर धरे गए