सिरसा ने करण जौहर की वायरल वीडियो को कहा ‘उड़ता बॉलीवुड’, लगाया ये आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बॉलीवुड हस्तियों को लेकर एक ट्वीट करके एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा कि ये लोग (बॉलीवुड हस्तियां) अपने नशे की हालत का प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल एक छोटा वीडियो पहले फिल्मकार करन जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल सहित कई अन्य कलाकार साथ में पार्टी करते नजर आए हैं। सिरसा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, ‘‘ उड़ता बॉलीवुड-काल्पनिक कहानी बनाम सच्चाई। देखिए कैसे बॉलीवुड के दिग्गज अपने नशे की हालत को कैसे गर्व के साथ दिखा रहे हैं!! मैं इन कलाकारों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ आवाज उठाता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: परिणीति और सिद्धार्थ की फिल्म जबरिया जोड़ी का ‘मच्छरदानी' गाना रिलीज

इस पर सिरसा ने जवाब दिया, ‘‘न तो मैं मिलिंद देवड़ा को जानता हूं और न उनके परिवार को जानता हूं। मैंने यह वीडियो किसी को परेशान करने के लिए नहीं लगाया है बल्कि उन बॉलीवुड कलाकारों का खुलासा करने के लिए लगाया है जो खुद मादक पदार्थ लेते हैं और हमारे युवाओं को मादक पदार्थ का आदी बताकर बदनाम करते हैं।’’ सिरसा ने ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म का शीर्षक लेकर ‘उड़ता बॉलीवुड’ लिखा था। 2016 में आई इस फिल्म में शाहिद कपूर अभिनेता थे और यह फिल्म पंजाब में युवाओं के मादक पदार्थ की गिरफ्त में होने के विषय पर आधारित थी। सिरसा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता हैं और उन्होंने भाजपा के टिकट पर दिल्ली के राजौरी गार्डन से 2017 में उपचुनाव लड़ा था। शिअद ‘उड़ता पंजाब’ के रिलीज होने के दौरान पंजाब में सत्ता में थी और उसने इस फिल्म के रिलीज का विरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार