जेवर के विकास को नई रफ्तार: विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की चोला स्टेशन पर अहम चर्चा

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 02, 2026

जेवर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आज संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर चोला रेलवे स्टेशन के सुदृढ़ीकरण, आधुनिकीकरण तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उसकी प्रभावी रेल कनेक्टिविटी के विषय में विस्तृत चर्चा की।

माननीय विधायक ने रेल मंत्री के समक्ष निम्न प्रमुख बिंदु रखे:

- चोला रेलवे स्टेशन का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार

- स्टेशन को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेज एवं सुगम रेल कनेक्टिविटी प्रदान करना

- क्षेत्र में प्रस्तावित नई रेल लाइन के शीघ्र अनुमोदन एवं क्रियान्वयन को गति देना 

- चोला स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की संभावनाओं पर विचार

- स्टेशन को लॉजिस्टिक्स एवं औद्योगिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित करना

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जेवर एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है। ऐसे में चोला रेलवे स्टेशन का आधुनिक एवं सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र के युवाओं, किसानों एवं उद्योगों को सीधा लाभ मिल सके। यह परियोजना ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि "रेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है , ताकि क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया जा सके।"

अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि "आने वाले समय में जेवर क्षेत्र इन्फ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।" इस बैठक में अनूप शहर के माननीय विधायक संजय शर्मा जी भी विधायक ज़ेवर के साथ रहे।

प्रमुख खबरें

SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में दल जाएगा सिंगापुर

Tata Trusts का बड़ा कदम: Tata Sons में होगा दो कंपनियों का विलय, RBI की मंजूरी जरूरी

त्योहारी सीजन के 10 फीसदी कर्मचारियों को बनाए रखेंगे 74% नियोक्ता: Indeed Report

Tata Sons के पुनर्गठन की तैयारी, दो कंपनियों के विलय का Tata Trusts ने रखा प्रस्ताव