फिरोजाबाद की शिकोहाबाद विधानसभा से विधायक मुकेश वर्मा ने भाजपा से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

फिरोजाबाद(उप्र)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह एक पत्र जारी कर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित पत्र में उन्होंने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ों दलितों एवं अल्पसख्यकों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और न ही उन्हें सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलितों, बेरोजगारों, नौजवानों एवं मध्यम एवं लघु उद्योग व्यापारियों, दुकानदारों आदि की आवाज को अनसुना करना और उन्हें न्याय न मिलने की बात के चलते स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में वह इस लड़ाई को आगे जारी रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

इसे भी पढ़ें: मेरठ, नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में तैयारी पूर्ण,सुरक्षा चाकचौबंद

ऐसी अटकले लगायी जा रही हैं कि यह दोनो मंत्री अपने समर्थक विधायकों के साथ शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। उनके समर्थकों के बीच ऐसी चर्चा है कि वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच