उद्धव ठाकरे को लग रहे झटके पर झटके ! शिंदे गुट के साथ देखे गए एक और विधायक

By अनुराग गुप्ता | Jul 04, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में शह और मात का खेल अपने अंतिम पड़ाव पर है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है लेकिन इससे पहले उद्धव ठाकरे खेमे को एक बड़ा झटका लगने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि उनके खेमे का एक विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ देखा गया है। जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि वो उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकता है।

इससे पहले उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे मुलाकात की थी।  मिलिंद नार्वेकर शिवसेना के सचिव हैं।  

इसे भी पढ़ें: असल परीक्षा की घड़ी आई ? शह मात के खेल में एकनाथ शिंदे का पलड़ा भारी, क्या उद्धव खेमा दे पाएगा चुनौती

शिंदे उम्मीदवार के खिलाफ किया था वोट

बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संतोष बांगर ने भाजपा-शिंदे के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर के खिलाफ वोट किया था। लेकिन एकनाथ शिंदे सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले उन्हें शिंदे गुट के साथ देखा गया है। आपको बता दें कि राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले और उन्होंने महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार राजन साल्वी को हराया जिन्हें 107 वोट मिले।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी