विधायक रामबाई ने फिर दिखाई दबंगाई, पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार

By सुयश भट्ट | Mar 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक रामबाई एक बार फिर सुर्खियों में आ गयी है। विधायक रामबाई का पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में विधायक रामबाई एसडीओपी और थाना प्रभारी को पथरिया शहर में ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर सड़क पर फटकार लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें:भारत में एक लाख शाखाएं खोलने की तैयारी में RSS, 2025 में मनाएगी 100 वीं वर्षगांठ 

बताया जा रहा है कि इन दिनों पथरिया शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दिनचर्या बन चुकी है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश करने से आये दिन जाम की स्थिति बन रही है। और इसी को लेकर विधायक रामबाई ने एसडीओपी और थाना प्रभारी को फटकारा।

वहीं विधायक रामबाई सिंह का यह अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब विधायक रामबाई ने अधिकारियों को फटकार लगा रही हो। इससे पहले भी वह कई बार अधिकारियों से भिड़ती नजर आ आई हैं।

इसे भी पढ़ें:सोवियत संघ के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजे गए थे बीजू पटनायक, पंडित जी के कहने पर की थी पड़ोसी मुल्क की मदद 

इससे पहले रामबाई ने एसपी को फटकार लगाई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर अलग ही परिभाषा बताई थी। रामबाई ने रिश्वत को लेकर कहा था कि आटे में नमक जितना झूठ चलता है। अब बीच सड़क पर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वीडियो सामने आया है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda