क्या फेल हो गया भाजपा का ऑपरेशन कमल ? कमलनाथ सरकार ने दिल्ली से निकाले 6 विधायक

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली से सटे हुए गुरुग्राम के मानेसर के ITC रिजॉर्ट में देखने बीती रात को एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यह ड्रामा उस वक्त हुआ जब मध्य प्रदेश की कांग्रेस नीति सरकार के कुछ विधायक यहां देखे गए। इनमें बाहर से समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक साथ ही साथ सपा और बसपा के विधायक मौजूद थे। जैसे ही यह खबर कांग्रेस नेतृत्व को मिली वह हरकत में आ गए।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह का दावा, बसपा विधायक को भाजपा का नेता चार्टर विमान में ले गया था दिल्ली

कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों से संपर्क किया और जानकारी मिलते ही विधायक जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई का एक वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि बसपा की निलंबित विधायक रमाबाई जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह के साथ देखी जा सकती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ITC रिजॉर्ट में जमकर ड्रामा चला। इस ड्रामे के बाद कमलनाथ सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी ने 6 विधायकों को यहां से निकाला। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सादे कपड़ों में वहां पर हरियाणा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे जिनके साथ हाथापाई की नौमत तक आ गई।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय के आरोप पर भाजपा ने कहा- कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिये कर रहे हैं ये हरकतें

क्या मध्य प्रदेश में चल रहा ऑपरेशन कमल ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि बसपा की विधायक राम बाई को भाजपा का एक नेता सोमवार को चार्टर विमान में दिल्ली ले गया था। इतना ही दिग्विजय सिंह ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमारे 10 विधायकों को भाजपा दिल्ली लेकर गई थी, जहां से भाजपा उन्हें बेंगलुरू ले जाने वाली थी। हालांकि 6 विधायकों को निकाल लिया गया है, बाकी के विधायक जल्द ही वापस आ जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar