MNREGA जॉब कार्ड का उपयोग नयी योजना में काम पाने के लिए किया जा सकेगा: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

 मनरेगा जॉब कार्ड वाले श्रमिक नयी ग्रामीण रोजगार योजना विकसित भारत-जी राम जी’ के लागू होने पर इसके तहत काम प्राप्त कर सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कानून के लागू होने की सटीक समयसीमा हालांकि निर्दिष्ट नहीं की गई है। अधिनियम अधिसूचित हो जाने के बाद, राज्यों को इसमें शामिल होने और अपनी योजनाएं बनाने और अधिसूचित करने के लिए छह महीने का समय मिलेगा।

केंद्र ने उन राज्यों के लिए योजना का एक आदर्श टेम्पलेट भी तैयार किया है जो इसका उपयोग करना चाहते हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से नयी योजना में सुचारू रूप से परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए, पुरानी योजना के तहत श्रमिकों को जारी किए गए जॉब कार्ड का उपयोग वे नयी योजना के तहत काम की मांग करने के लिए कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा, इसके पीछे यह विचार है कि परिवर्तन यथासंभव सुचारू रूप से हो और रोजगार गारंटी किसी भी तरह से प्रभावित न हो।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!