मनसे प्रमुख राज ठाकरे और महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख के बीच नासिक में हुई मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को नासिक में मुलाकात की। पाटिल ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने और ठाकरे ने केवल दुआ-सलाम किया और ‘और कुछ नहीं’ क्योंकि छात्र दिनों से ही दोनों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों नेता निकाय चुनावों के लिए अपनी-अपनी पार्टियों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नासिक में हैं।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन से इनकार नहीं, मगर पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं करेंगे कोई गठजोड़ : प्रियंका गांधी

भले ही मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं, हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस अंतिम निर्णय लेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि उन्होंने किस बारे में बात की, पाटिल ने कहा, हमने दुआ-सलाम किया...इसके अलावा और कुछ नहीं।’’ राज ठाकरे की मनसे का कुछ साल पहले नासिक नगर निकाय पर शासन था। नासिक में पिछले निकाय चुनावों में भाजपा ने मनसे को हराया था।

प्रमुख खबरें

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?