MNS ने की औरंगजेब के कब्र को जमींदोज करने की मांग, कहा- फिर इनकी औलादें यहां माथा टेकने नहीं आएंगी

By अभिनय आकाश | May 17, 2022

वैसे तो अकबर, औरंगजेब के परदादा थे लेकिन असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई और एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन जब औरंगाबाद पहुंचे तो उन्होंने औरंगजेब की कब्र पर सिर झुका लिया। फूल चढ़ाएं और फातिहा भी पढ़ा। लेकिन छोटे ओवैसी के इस कदम को लेकर अब सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की पहचान पर कुत्ता भी पेशाब नहीं करेगा। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। अब राज ठाकरे की पार्टी महराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी औरंगजेब की कब्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनसे की तरफ से औरंगजेब की कब्र को जमींदोज करने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें: ओवैसी पर बरसे देवेंद्र फडणवीस कहा- औरंगजेब की पहचान पर कुत्ता भी...

गौरतलब है कि काशी के ज्ञानवापी का मामला गरमाया, मस्जिद के सर्वे पर कोर्ट का फैसला आया। जिसके बाद अचानक हैदराबाद के ओवैसी भाई जान का औरंगजेब प्रेम सामने आया। छोटे ओवैसी औरंगजेब की मजार पर फातिहा पढ़ने चल दिए। औरंगाबाद दौरे के बाद महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता गजानन काले ने ओवैसी के मकबरे की यात्रा पर आपत्ति जताई और कहा कि महाराष्ट्र सरकार को औरंगजेब की कब्र पर जाने के लिए ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कार्रवाई नहीं हुई तो मनसे कार्रवाई करेगी।  

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल