मॉब लिंचिंग: PM को पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों के खिलाफ FIR, राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

वायनाड (केरल)। भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डाले जाने की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री को खुला पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी या उनकी सरकार के खिलाफ कुछ भी कहने वालों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। गांधी ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। वायनाड से सांसद गांधी ने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि देश में क्या हो रहा है। यह बात किसी से छिपी नहीं है, बल्कि पूरा देश यह जानता है। हम तानाशाही की ओर बढ़ रहे है। यह बात काफी हद तक स्पष्ट है।’’

इसे भी पढ़ें: मॉब लिंचिंग पर PM मोदी को पत्र लिखने वाले 49 हस्तियों के खिलाफ FIR, लगी देशद्रोह की धारा

स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से दो महीने पहले दायर की गई एक याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूर्य कांत तिवारी के आदेश के बाद यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। ओझा का आरोप है कि इन हस्तियों ने देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को कथित तौर पर धूमिल किया। गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराएं हैं। इनमें से एक विचारधारा इस बात का समर्थन करती है कि ‘‘एक व्यक्ति, एक विचारधारा’’ से देश का शासन चले। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ यह विचार है कि एक व्यक्ति, एक विचारधारा से देश का शासन चलना चाहिए और बाकी सभी को मुंह बंद रखना चाहिए। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष है जो इसे मानने से इनकार कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस देश में विभिन्न विचार, विभिन्न भाषाएं, संस्कृतियां एवं कई प्रकार के विचार हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। देश में यह मुख्य संघर्ष चल रहा है।’’

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे