भीड़ हिंसा: अनुराग कश्यप को मिली ट्विटर पर धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

मुम्बई। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने पुलिस में उन्हें ट्विटर पर एक व्यक्ति से धमकी मिलने की शिकायत दर्ज करायी है। एक अधिकारी ने बताया कि कश्यप ने मुम्बई अपराध शाखा की साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी कि एक व्यक्ति ने उनसे गाली गलौज की।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को यह धमकी दी गयी। हमने जांच शुरू कर दी है। कश्यप उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने 23 जुलाई को भीड़ द्वारा हिंसा करने और लोगों को पीट पीट कर हत्या करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उसे जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि ‘जय श्री राम’ ‘भड़काऊ युद्धोन्माद’ हो गया है और इससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो रही है।

प्रमुख खबरें

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में