नासिक में भारत की पहली मोबाइल जैव सुरक्षा प्रयोगशाला का उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

नासिक| केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में देश की पहली चलती-फिरती स्तर 3 (बीएसएल 3) जैव सुरक्षा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए डॉ. पवार ने कहा कि यह प्रयोगशाला स्वास्थ्य अवसंरचना के लिए एक बड़ी उत्साह की बात है।

इस प्रयोगशाला का डिजायन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुंसधान परिषद (आईसीएमआर) ने मुम्बई के जैवसुरक्षा उपकरण निर्माता क्लेनजैड्स के साथ मिलकर तैयार किया था। पच्चीस करोड़ रूपये की लागत से बनी यह प्रयोगशाला अपने आप में एक आत्मनिर्भर इकाई है जहां एकल अभियान के लिए हर प्रणाली एवं उपकरण हैं।

आईसीएमआर निदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि बीएसएल -3 प्रयोगशाला न केवल भारत बल्कि दक्षिणपूर्व एशिया में पहली ऐसी सुविधा है। डॉ भार्गव ने कहा, “2018 में, एक मोबाइल प्रयोगशाला बनाने का विचार आया।

सबसे पहले इसे अमेरिका, जापान और अन्य जगहों से लाने की कोशिश की गई। लेकिन बाद में हमने इसे यहां बनाने का फैसला किया। यह प्रयोगशाला सीडीएस यूएसए से दो कदम आगे है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam के बाद SIT जांच तेज, मंदिर प्रशासन ने लागू की Strict Security और नई Guidelines

Smriti Mandhana Birthday: 9 की उम्र में डेब्यू से WPL Champion बनने तक, जानें स्मृति मंधाना का सुनहरा सफर

Sonam Wangchuk Hunger Strike | सोनम वांगचुक की हालत स्थिर पर कमजोरी अत्यधिक, सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात, पत्नी ने जताई बड़ी चिंता

Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर