मोबाइल के इस्तेमाल से बढ़ रहा है Digital Eye Strain का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

By एकता | Dec 23, 2022

स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे डिजिटल डिवाइस मौजूदा समय में लोगों की एक आम जरूरत बन गए हैं। बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों तक, घर पर रहने वाले लोगों से लेकर बूढ़ो तक, आजकल लगभग हर व्यक्ति अपने फोन पर कम से कम चार घंटे बिता रहा है। यह बात सुनने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन फोन और लैपटॉप पर इतने घंटे बिताना काफी खतरनाक है। एक्सपर्ट्स कई बार बता चुके हैं और इस बात से लोग भी वाकिफ होंगे कि ज्यादा देर तक फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करने से आँखों पर काफी बुरा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: भारत में फिर फैल रहा Corona Virus, वैरिएंट Omicron BF.7 से बचने के लिए ध्यान में रखें ये जरुरी बातें

डिजिटल आई स्ट्रेन के लक्षण

- नजर में धुंधलापन होना

- आंखों में खुजली की समस्या होना

- आंखों में सूजन होना

- आंखों में से पानी आना

डिजिटल आई स्ट्रेन से ऐसे करें बचाव

- लैपटॉप और फोन की नीली रोशनी आँखों को काफी नुकसान पहुँचाती है, इसलिए रात में समय खासकर अँधेरे में इनका इस्तेमाल करने से बचें।

- लैपटॉप और फोन की नीली रोशनी से आँखों को बचाने के लिए ब्लू लेंस वाला चश्मा पहन सकते हैं।

- लैपटॉप या फोन को इस्तेमाल करते समय आँखों से कम से कम 1 फीट की दूरी जरूर रखनी चाहिए।

- इसके अलावा आप 20-20-20 का रूल भी आजमा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Vegetables Contain Tapeworms । सिर्फ पत्ता और फूल गोभी में ही नहीं... इन सब्जियों में भी पाए जाते हैं दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े

क्या है 20-20-20 रूल?

डिजिटल आई स्ट्रेन से बचाने के लिए 20-20-20 रूल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें आपको लैपटॉप या फोन का इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट में कम से कम 20 सेकंड का ब्रेक लेना है। इस ब्रेक में आप अपने फ़ोन और लैपटॉप को 20 फ़ीट की दूरी पर रखें और इस दौरान स्क्रीन में बिलकुल भी ताका-झांकी न करें।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें