विश्वभर के मुकाबले भारत में डाटा की कीमत सबसे कम, खपत में 50 फीसदी का इजाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

नयी दिल्ली। मोबाइल डाटा उपयोग में भारत के अग्रणी स्थान पर पहुंच जाने का दावा करते हुए वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि देश में मोबाइल डाटा का उपयोग 50 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में डाटा एवं वायस काल की लागत विश्व में संभवत सबसे कम है। गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत मोबाइल डाटा उपभोग में विश्व में अग्रणी स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल डाटा उपभोग 50 प्रतिशत बढ़ा है।

उन्होंने बजट भाषण में यह भी घोषणा की कि अगले पांच वर्ष में देश में एक लाख् ‘‘मोबाइल ग्रामों’’ की स्थापना की जाएगी। गोयल ने कहा कि भारत में डाटा, वायस काल की लागत विश्व में सबसे कम है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एवं मोबाइल कलपुजेर् निर्माता कंपनियों की संख्या दो से बढ़कर 268 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन