मोबाइल गेम की लत ने फिर ली एक मासूम की जान, दादी के मना करने पर पोती ने की आत्महत्या

By सुयश भट्ट | Sep 10, 2021

भोपाल। कोरोना काल मे बच्चों को मोबाइल की लत जमकर लग चुकी हैं। यह अब हर दूसरे बच्चें का शौक बन चुका है। इसी कड़ी में राजधानी में फिर मोबाइल ने एक नाबालिग की जान ले ली। यहां एक दादी ने अपनी 12 वर्षीय पोती को मोबाइल चलाने से मना किया तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

आपको बता दें कि यह घटना भोपल में कोलार के कान्हा कुंज का है। ऐसा बताया जा रहा है कि ऑनलाइन क्लास के लिए बच्ची को मोबाइल दिया गया था। दरअसल कोरोना के चलते सभी जगह ऑनलाइन क्लासेस चल रही है। जानकारी के मुताबिक पढ़ाई के साथ ही बच्ची दिन भर मोबाइल में गेम खेला करती थी।

इसे भी पढ़ें:पबजी खेलते समय युवक की हुई मौत,गेम खेलते समय आया अटैक 

वहीं जब बच्ची को गेम खेलते हुए देखा तो उसकी दादी ने उसे रोका। जिसके बाद बच्ची की दादी ने उसे मोबाइल नहीं खेलने की नसीहत दी। तब वह अपनी दादी से नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। और कमरे के भीतर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

प्रमुख खबरें

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा