Jammu-Kashmir के पुंछ-राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित, कई इलाकों में बढ़ा दी गई सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2024

जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने को लेकर गुर्जर, बकरवाल समुदाय के एक वर्ग में नाराजगी के बीच, अधिकारियों ने बुधवार को जम्मू में निषेधाज्ञा लागू कर दी, जबकि राजौरी और पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

लोकसभा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर अनुसूचित जनजातियां आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित किया, जिसमें चार समुदायोंगद्दा ब्राह्मण,, कोली, पद्दारी जनजाति और पहाड़ी जातीय समूह को जम्मू - कश्मीर में अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करने का प्रावधान है। जम्मू के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने जम्मू में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत तत्काल निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति

Delhi Air Pollution: 288 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQI, 22 केंद्रों पर हवा गंभीर

Mahadev App के सह-प्रवर्तक रवि उप्पल UAE में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और Mumbai Indians के बीच होगा पहला मैच