Farmers Protest 2024 । हरियाणा के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, दो हफ्ते पहले किसानों के प्रदर्शन की वजह से की गयी थी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

चंडीगढ़। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के सात जिलों में करीब दो सप्ताह पहले निलंबित की गई मोबाइल इंटरनेट सेवा को रविवार को बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 11 फरवरी को सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं और 13, 15, 17, 19, 20, 21, 23 और 24 फरवरी को निलंबन की अवधि को बढ़ाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इन सात जिलों में मोबाइल सेवाओं के निलंबन की अवधि बढ़ाने के लिए कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: हिमंत ने असम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मणिपुरी समुदाय को धन्यवाद दिया

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अपनी मांगों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। ‘दिल्ली चलो’ मार्च को सुरक्षा बलों द्वारा 13 फरवरी को रोके जाने के बाद से प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा से लगी पंजाब की खनौरी और शंभू सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शुक्रवार को कहा था कि प्रदर्शनकारी 29 फरवरी तक दोनों सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले रहेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा