हिमंत ने असम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मणिपुरी समुदाय को धन्यवाद दिया

Himanta
प्रतिरूप फोटो
ANI

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को चार जिलों कछार, करीमगंज, हाईलाकांदि और होजाई में मणिपुरी को एक सहयोगी आधिकारिक के रूप में मान्यता देने के लिए असम राज(संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी दे दी थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए रविवार को मणिपुरी समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने असम के चार जिलों में मणिपुरी को सहयोगी आधिकारिक के रूप में शामिल करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए शर्मा को बधाई दी जिसके जवाब में असम के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में असम पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ साझा विरासत को मजबूत करना जारी रखेगा। हम असम में मणिपुरी समुदाय के आभारी हैं, जो राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को चार जिलों कछार, करीमगंज, हाईलाकांदि और होजाई में मणिपुरी को एक सहयोगी आधिकारिक के रूप में मान्यता देने के लिए असम राज(संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी दे दी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़