Smartphone Battery में क्यों होता है Blast, फोन को फटने से बचाने के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 03, 2026

हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके में स्थित एक क्लीनिक में उस वक्त हड़कंप मचा गया, जब डॉक्टर का इंतजार कर रहे एक युवर के हाथ में रखें मोबाइल फोन में अचानक जोरदार धमाका हुआ।

वो तो युवक ने तुरंत ही समझदारी दिखाते हुए फोन को जमीन पर फेंक दिया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई है। आजकल इस तरह की मोबाइल फटने की घटनाएं काफी देखने को मिल रही है। इनसे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी जरुरी है। आइए आपको आखिर में मोबाइल में ऐसे अचानक विस्फोट क्यों होते हैं और इनसे कैसे बचें, बताते हैं।

मोबाइल में धमाका क्यों होता है?

- अक्सर स्मार्टफोन में अचानक से धमाका होने के पीछे महत्वपूर्ण कारण बैटरी का खराब होना। फोन का लंबे समय तक गर्म रहना यानी ओवरहीटिंग होना या फिर इसके आंतरिक सर्किट में शॉर्ट सर्किट आना होता है।

- जब बैटरी की सेहत ज्यादा ही खराब हो जाती है, तो रासायनिक असुंतलन के कारण इस तरह के खतरनाक हादसे देखने को मिलते हैं।

लोकल चार्जर का क्या असर?

- असली या फिर कंपनी के ओरिजिनल चार्जर के जगह बाजार में मिलने वाले सस्ते और लोकल चार्जर या घटिया क्वालिटी की डेटा केबल से फोन चार्ज करने पर बैटरी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है।

- वैसे इस गलत तरीके से बैटरी का तापमान तेजी से बढ़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट होने और फोन में आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

गेमिंग और ओवरयूज की वजह?

- लंबे समय तक घंटों तक फोन पर भारी-भरकम और हाइ-ग्राफिक्स वाले गेम खेलने या फिर चार्जिंग के समय फोन पर लंबी बातचीत करने व वीडियो देखने से प्रोसेसर और बैटरी पर अत्यधिक लोड पड़ता है।

- इसके लगातार इस्तेमाल से बैटरी जरुरत से ज्यादा गर्म हो जाती है, जो कि विस्फोट का बड़ा कारण बन जाता है।

बचाव के लिए क्या करें?

- हमेशा फोन को उसके अपने प्रमाणित और ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें।

- फोन को कभी भी रातभर चार्जिंग पर न छोड़ें और अगर डिवाइस इस्तेमाल करते समय फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो उसका प्रयोग तुरंत कुछ देर के लिए पूरी तरह बंद कर दें।

प्रमुख खबरें

Ambuja Cements उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन साल में खर्च करेगी 14,500 करोड़ रुपये

Diwali Home Decor: हैंगिंग Lamps और Neon Flex से जगमगाएंगे घर के कोने

नेकां में बिखराव का दावा, Ram Madhav बोले- Aga Ruhullah को हमारे लोगों का आशीर्वाद

सत्ता परिवर्तन के नाम पर Rahul Gandhi अराजकता फैलाएंगे तो जनता विकल्प चुनेगी: BJP