'राजकुमार अपनी ख्वाहिशें पूरी करवाने के लिए सुंदर लड़कियों को देता है पैसे', मॉडल ने किया खुलासा

By प्रिया मिश्रा | Jun 24, 2022

आजकल ऑनलाइन फ्रॉड और चीटिंग के करे मामले पढ़ने सुनने को मिलते हैं। खासतौर पर सोशल मीडिया पर यह पता लगा पाना मुश्किल है कि कोई व्यक्ति अपनी सही पहचान बता रहा है या नहीं।सोशल मीडिया पर कुछ लोग अक्सर अपनी गलत पहचान बता कर दूसरों को अपने झांसे में फंसा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला लंदन में रहने वाली मॉडल एक साथ हुआ है। सेंट मुल्लान नाम की इस मॉडल ने खुलासा किया कि कैसे उसे दुबई के प्रिंस की अजीबोगरीब ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए 15 लाख रुपए का ऑफर दिया गया। लेकिन मॉडल ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

सेंट मुल्लान एक मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और पर्सनल ट्रेनर भी हैं। उन्होंने 'द मिरर' को बताया कि उनका दुबई जाने का कोई इरादा नहीं था लेकिन वे इस शख्स की असलियत जानना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने उससे बात करना जारी रखा। मुल्लान ने यह भी बताया कि प्रिंस के दोस्त का दावा करने वाले शख्स ने दावा किया कि प्रिंस ने एक बड़ी क्रूज पार्टी ऑर्गेनाइज की है। शख्स ने कहा कि प्रिंस को खूबसूरत महिलाओं से प्यार है इसलिए उन्होंने मुल्लान को इस पार्टी में आमंत्रित किया है।

बकौल मुल्लान उस शख्स ने बताया कि प्रिंस के पास 30 अरब से अधिक की संपत्ति है। उसने प्रिंस को खुश करने के लिए कई अजीबोगरीब काम करने के लिए भी कहा। मुल्लान ने कहा कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। मुल्लान ने कहा कि हम ऐसे स्कैमर से सावधान रहना चाहिए और पैसों के लालच में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह अजनबी की बातों में आकर दूसरे देश जाना खतरे से खाली नहीं है। आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम