म्यांमार की सेना की आलोचना करने वाली मॉडल को अब जबरन निर्वासित किए जाने का डर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

म्यांमा की सेना की आलोचना करने वाली एक मॉडल ने शुक्रवार को कहा कि उसे जबरन स्वदेश भेज दिये जाने का डर सता रहा है। थाईलैंड में पिछले साल आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता के मंच से इस मॉडल ने अपने देश के सैन्य शासकों की आलोचना की थी। मॉडल को डर है कि यदि वह म्यांमा गई, तो इस आलोचना के लिए वहां उसे सैन्य सरकार कड़ा दंड देगी।

थाईलैंड में जिन लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाता है, उन्हें आमतौर पर उस स्थान पर वापस भेज दिया जाता है, जहां से उन्होंने थाईलैंड के लिए प्रस्थान किया था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने मॉडल को सलाह दी है कि उसे वियतनाम में गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसके बाद उसे म्यांमा के हवाले कर दिया जाएगा। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तानी संग्रात ने भी पुष्टि की है कि थॉ नांडर ऑन्ग को थाईलैंड में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि मॉडल के यात्रा संबंधी दस्तावेज से जुड़ी समस्या के कारण ऐसा किया गया था। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सरकार ने अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की है और इस चरण में उन्हें कहीं और भेजे जाने की अभी कोई योजना नहीं है। थॉ नांडर ऑन्ग ने कहा कि बैंकॉक लौटने पर थाईलैंड की सरकार ने उनका नाम ऑनलाइन डाटाबेस में दर्ज किया और उनसे पूछा कि क्या उनका पासपोर्ट गुम हो गया है। जब मॉडल ने इसका जवाब ‘नहीं’ में दिया, तो अधिकारियों ने उन्हें एक स्क्रीन शॉट दिखाया जिसमें उनके खिलाफ इंटरपोल की रेड नोटिस जारी की गई थी।

इसका मतलब यह था कि उनके देश की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के लिए कहा है। बैंकॉक में मॉडल ने ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट’ के मंच से म्यांमा में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों की हत्या के बारे में बोला था। मॉडल ने रोते हुए कहा था, ‘‘आज मेरे देश म्यांमा में बहुत से लोग मर रहे हैं जबकि मैं इस मंच पर हूं। 100 से अधिक लोग आज मर गये। जान गंवाने वाले सभी लोगों के लिए मैं बहुत दुखी हूं।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें