Modern Indian history की शुरुआत 2014 से होनी चाहिए- सिब्बल ने किया कटाक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2023

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने 12वीं कक्षा की राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों में से कुछ संदर्भों को हटाए जाने की खबरों को लेकर स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत के अनुरूप, आधुनिक भारतीय इतिहास 2014 से आरंभ होना चाहिए। एक समाचार पत्र ने खबर दी है कि 12वीं कक्षा की एनसीईआरटी की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से कुछ संदर्भ हटाए गए हैं, जिसके मद्देनजर सिब्बल ने यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: Covid Alert: देश में 163 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 4,435 दैनिक मामले आए सामने

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें: हटाए गए विषय- 1) हिंदू मुस्लिम एकता के लिए गांधी के प्रयास, 2) आरएसएस पर प्रतिबंध, 3) गुजरात दंगों से जुड़े सभी संदर्भ, 4) समकालीन भारत में सामाजिक आंदोलन में तब्दील होने वाले प्रदर्शन।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मोदी जी के भारत के अनुरूप, आधुनिक भारतीय इतिहास 2014 से शुरू होना चाहिए...।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2014 में सत्ता में आई थी। इससे पहले बताया गया था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एनसीईआरटी की संशोधित किताबों को अपने विद्यालयों में चालू सत्र से ही पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है, जिसमें 12वीं कक्षा की इतिहास की किताबों से मुगल बादशाह और दरबारों के अंश हटा दिये गए हैं।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री