देश में नफरत फैला रहे हैं मोदी और भाजपा: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

मोगा (पंजाब)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में नफरत फैला रही है। राहुल ने यहां रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस भूमि पर हमें गुरु नानक देव जी की याद आती है। गुरु नानक जी ने प्रेम और भाईचारे का रास्ता न केवल पंजाब को बल्कि पूरे देश को दिखाया था।

इसे भी पढ़ें: भारत की मेहनत रंग लाई, हाफिज सईद की अपील को संयुक्त राष्ट्र ने ठुकराया

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियों के सृजन और किसानों के लिए लाभकारी मूल्य जैसे वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप देश में युवाओं से पूछें कि आप क्या करते हैं? उनका उत्तर होता है, ‘कुछ नहीं’।’’ उन्होंने दावा किया कि मोदी जी ने पिछले पांच साल में 15 उद्योगपतियों के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ किए, लेकिन देश के किसान का एक पैसा भी माफ नहीं किया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह