ई कॉमर्स कंपनियों का तुष्टिकरण कर रहे मोदी और खट्टर: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

चंडीगढ़। कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार और हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार पर देश के सात करोड़ दुकानदारों के हितों की कीमत पर ई-कॉमर्स कंपनियों का तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया। विपक्षी दल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान स्थानीय दुकानदारों को व्यवसाय करने के अवसर से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद ई-कॉमर्स कंपनियों की सेवाओं को चालू करने के सरकार के निर्णय से सात करोड़ छोटे दुकानदारों का व्यवसाय और उनकी आजीविका बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इनमें दस लाख दुकानदार हरियाणा के भी शामिल हैं। सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों को ऐसे सामान बेचने की अनुमति दी जाएगी जो आवश्यक वस्तुओं में नहीं आते, लेकिन वही सामान बेचने की अनुमति स्थानीय दुकानदार को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय से सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों का एकाधिपत्य स्थापित करने और दुकानदारों की आजीविका का साधन छीनने का प्रयास कर रही है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार और भाजपा-जजपा सरकार के व्यवसायी-विरोधी और दुकानदार-विरोधी निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का निर्णय अव्यवहारिक है और स्थानीय दुकानदारों को ग्राहकों के घर तक सामान पहुंचाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बिना संपर्क किए सामान पहुंचाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए PM ने लॉकडाउन की घोषणा में की देरी: कांग्रेस

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र