जापान में मिले मोदी और ट्रंप, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

By अंकित सिंह | Jun 28, 2019

जापान, भारत और अमेरिका के बीच ओसाका में में त्रिपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लोकसभा चुनाव में PM नरेंद्र मोदी को मिले शानदार जीत के लिए बधाई दी। ट्रम्प ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप दोनों अपने देशों में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बाद भारत और अमेरिका के बीच ओसाका में द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शामिल हुए। 

बैठक की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि चर्चा का प्रमुख विषय हिंद-प्रशांत रहा, कि कैसे तीनों देश पहुंच, संरचनात्मक विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस नई अवधारणा को बनाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहतर भविष्य के लिये प्रतिबद्ध हैं। ‘जय’ त्रिपक्षीय बैठक ओसाका में हुई। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने नेताओं का स्वागत किया। ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी और आबे को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। मोदी ने ‘जय’ में भारत की महत्ता को रेखांकित किया।’’ मोदी ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘ आज ‘जय’ त्रिपक्षीय बैठक फलदायी रही। हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहुंच और बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार पर गहन चर्चा की। आभारी हूं कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने विचार साझा किए।

प्रमुख खबरें

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत

राहुल की नेता ने गायत्री मंत्र को लेकर ऐसा क्या ट्वीट किया? IIT कानपुर के पूर्व छात्र ने अच्छे से Fact-Check कर दिया