प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुकुल रॉय से फोन पर उनकी बीमार पत्नी का हालचाल पूछा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

कोलकाता, तीन जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को फोन करके उनकी बीमार पत्नी का हालचाल पूछा। रॉय की पत्नी कृष्ण कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रॉय के पुत्र सुभ्रांग्शु ने पीटीआई/को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने सुबह साढ़े दस बजे फोन पर मेरे पिताजी से बात की और मां का हालचाल पूछा।’’ तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार की शाम अस्पताल जाकर रॉय की पत्नी का हालचाल लिया।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने शादी की सालगिरह पर शेयर की पुरानी तस्वीरें, शुभकामनाओं के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

महत्वपूर्ण बात यह है कि पिता के साथ भाजपा में शामिल हुए सुभ्रांग्शू ने हाल ही में ट्वीट किया था कि जनादेश पाकर सत्ता में आयी सरकार की आलोचना करने से पहले लोगों को आत्मावलोकन करना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि यह पोस्ट भाजपा पर निशाना था।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन