मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- करारी हार देख पस्त हैं महामिलावटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा—बसपा सहित विपक्ष पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि करारी हार देख कर ये तमाम महामिलावटी पूरी तरह पस्त हैं। मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा,  करारी हार तय देख कर सपा—बसपा सहित ये तमाम महामिलावटी आज पूरी तरह पस्त हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों ने  मोदी हटाओ  के नाम से अभियान शुरू किया था और बेंगलुरु में एक मंच पर एक दूसरे का हाथ पकड़कर फोटो खिंचवाई थी। उसके बाद जैसे ही प्रधानमंत्री पद की बात आई तो सब अपना-अपना दावा लेकर अपनी-अपनी ढफली बजाने लगे। मोदी बोले,  आठ सीट वाला, 10 सीट वाला 20-22 सीट वाला, 30-35 सीट वाला भी प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने लगा। प्रधानमंत्री ने कहा,  सपने देखना गलत नहीं है लेकिन देश ने कहा कि- फिर एक बार, मोदी सरकार। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी बेशर्म, उठक-बैठक कर मांगे माफी: ममता बनर्जी

उन्होंने कहा ‘‘हम उस राजनीतिक एवं सामाजिक संस्कृति में पले बढ़े हैं, जहां खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है। हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल्यों को आत्मसात किया है। हमारी संस्कृति, हमारे ज्ञान विज्ञान को लेकर दुनिया पहले से कहीं अधिक चर्चा कर रही है। हम आर्थिक रूप से एक सशक्त देश के रूप मेंउभर रहे हैं।’’ मोदी ने कहा, यही कारण है कि 21वीं सदी का युवा आज देश को 2014 से पहले के दौर में वापस भेजने के लिए तैयार नहीं है। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल