अटल जी के निधन पर भावुक हुए मोदी, कहा- मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं

By अंकित सिंह | Aug 16, 2018

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। पिछले 48 घंटे से वाजपेयी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था क्योंकि उनकी तबियत काफी बिगड़ गयी थी। अटल जी के निधन पर भावुक हुए PM मोदी ने अपना एक भावुक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में PM ने लिखा, "अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके हर स्नेही को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति !"

 

PM ने आगे लिखा कि मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। उन्होंने कहा, "हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।" PM ने वाजपेयी जी की एक कविता भी ट्वीट किया। 

 

 

प्रमुख खबरें

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi