By अभिनय आकाश | May 30, 2024
देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के इतने दिनों बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री ने उस भाषण का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी एक समुदाय को दूसरे से अलग नहीं किया। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले देश की जनता को संबोधित एक पत्र में मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि मैं इस चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक चर्चा को बहुत ध्यान से देख रहा हूं। मोदीजी घृणित नफरत भरे भाषणों में लगे हुए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने सर्वाधिक नफरत फैलाने वाले द्वेषपूर्ण भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह विभाजनकारी प्रकृति के हैं। भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना थोपी। उसे लगता है कि देशभक्ति, सेवा का मूल्य केवल चार साल है। यह उनके नकली राष्ट्रवाद को दर्शाता है।