मोदी, बिरला, ममता ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी। रेड्डी शनिवार को 57 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व सदस्य रेड्डी तेलुगु देशम पार्टी में एक दशक तक रहने के बाद 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। तेलंगाना के तत्कालीन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति के खिलाफ राज्य चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद रेड्डी ने दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

प्रमुख खबरें

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह