प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘देश भर के असंख्य लोग कल्याण सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: असम में कोरोना वायरस के 2,644 नए मामले आए, 21 और मौतें हुईं

भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री योगी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह जानकर कि जे पी नड्डा जी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, मैं भावुक हो गया। कल्याण सिंह जी के साथ हुई मुलाकातों से जुड़ी कई यादें हैं। वो लम्हें मुझे फिर याद आ गए। उनके साथ बात करना हमेशा सीखने का अनुभव हुआ करता है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान