एक साल में चार बार मोदी के चाणक्य ने की इस इस्लामिक मुल्क की यात्रा,आखिर क्यों इतनी अहमियत दे रही मोदी सरकार?

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2025

कतर की तीन दिवसीय यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात की। जयशंकर ने इस साल अपने पहले राजनयिक कार्यक्रम में भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और कतरी नेतृत्व के साथ वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आज दोहा में पीएम और एफएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान से मिलकर खुशी हुई। 2025 में मेरी पहली राजनयिक भागीदारी। हमारे द्विपक्षीय सहयोग की एक सार्थक समीक्षा। साथ ही हाल के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर व्यापक चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राजनयिकों से मिले विदेश सचिव विक्रम मिस्री, वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा में दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, सुरक्षा, ऊर्जा, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संपर्क सहित नई दिल्ली-दोहा संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जयशंकर की यात्रा से दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और आपसी हितों के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने सामाजिक नुकसान की दी चेतावनी