‘इंफेंट्री दिवस’ पर मोदी ने सैनिकों को दी बधाई , कहा- उनके योगदान पर देश को गर्व है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘‘इंफेंट्री दिवस’’ पर सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को देश की सुरक्षा में पैदल सैन्य टुकड़ी के योगदान पर गर्व है और उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंफेंट्री दिवस के विशेष अवसर पर मैं सभी रैंक के पैदल टुकड़ी के बहादुर सैनिकों को बधाई देता हूं। देश की सुरक्षा में हमारी पैदल टुकड़ी के योगदान पर भारत को गर्व है। उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी।’’ पैदल सैन्य टुकड़ी (इंफेंट्री) भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम अंग है। देश की सुरक्षा में इसका अहम योगदान है। इसके योगदानों और गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए हर साल 27 अक्टूबर को ‘‘इंफेंट्री दिवस’’ का आयोजन होता है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा