प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को शुक्रवार को बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने उन छात्रों की भी हौसलाआफजाई की जिनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा और उन्हें अनुभवों से सीखने तथा सिर उठाकर जीने की सलाह दी। सीबीएसई ने आज को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों की तुलना में उनके परिणाम 0.54 प्रतिशत अंतर से बेहतर रहे जबकि करीब 70,000 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इसे भी पढ़ें: नगीना वल्लभ बासमती-1 नामक नए चावल की खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग

आप सभी प्रतिभा के पावरहाउस हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।’’ सीबीएसई के मुताबिक कुल 70,004 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक और 1,50,152 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक हंक हासिल किए। इसके अलावा 6149 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं। बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 की दूसरी आक्रामक लहर के मद्देनजर इस साल रद्द कर दी गई थी और परिणाम बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Disha Salian के पिता पर Sanjay Raut का तंज, BJP बोली- Political Drama नहीं, यह एक बेबस बाप का Legal Right है

Alzheimers Disease: Brain में ब्लड और ऑक्सीजन सप्लाई घटने से बढ़ता है Alzheimer, ये बदलाव हैं जरूरी

पैसा नहीं, भरोसा है यूपीआई की सबसे बड़ी पूंजी

टैरिफ पर अमेरिकी सांसद ने दी धमकी तो भारत ने भी तगड़ा सुना दिया, ट्रैप हैरान!