मोदी भारत-पाक दावे पर ट्रंप को शर्मिंदा होने से बचा सकते थे, लेकिन...बोले राजनीति विज्ञानी ब्रेमर

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए राजनीति विज्ञानी और यूरेशिया समूह के अध्यक्ष इयान ब्रेमर ने कहा कि वह भारत-पाक युद्ध विराम के अपने दावों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आसानी से शर्मिंदा नहीं कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ना कहना पसंद किया। ब्रेमर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के डोनाल्ड ट्रम्प के बार-बार किये गए दावों का जिक्र कर रहे थे, हालांकि नई दिल्ली ने इस दावे का खंडन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ब्रेमर ने कहा चीनी ट्रंप के सामने डटे रहे हैं। और रूस भी ट्रंप के सामने डटा है और मुझे लगता है कि मोदी उसी स्थिति में हैं।

इसे भी पढ़ें: Saudi-Pak डील के पीछे ट्रंप? कैसे फंस गया पूरा मामला, भारत-ईरान ने पलट दी बाजी

इस साल जुलाई में पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए ट्रम्प के भारत-पाक युद्धविराम के दावों को खारिज कर दिया और कहा, दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए नहीं कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्धविराम पर सहमति होने से एक दिन पहले 9 मई को उन्हें फोन करने की कोशिश की थी, लेकिन कॉल का जवाब नहीं दिया जा सका क्योंकि पीएम मोदी सेना के साथ बैठक में थे।

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में हमले के बाद विमान में यात्रियों और क्रू के बीच आखिर क्या हुआ था?

NetApp के लिए भारत एशिया में सबसे तेजी से बढ़ता बाजार, CEO George Kurian ने बताया

Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले के बाद स्मित मच्छार ने कैसे बचाई यात्रियों की जान

मुश्किल क्षेत्रों की Natural Gas मूल्य सीमा बढ़कर 9.89 डॉलर प्रति इकाई हुई