मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति से आतंकवाद पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस के साथ मुलाकात की और आंतवाद सहित क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों पर बातचीत की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के इतर दोनों नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक दायरे पर चर्चा की। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों देशों के बीच 2018-19 में 46.4 करोड़ डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश की सीमा को बढ़ाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका दौरे पर न्यू इंडिया की ताकत से दुनिया को रूबरू करा आये हैं मोदी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने के लिए मोदी ने साइप्रस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने रिपब्लिक ऑफ साइप्रस की स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता और एकता का लगातार समर्थन करने के भारत के रुख को भी दोहराया। मोदी ने राष्ट्रपति अनास्तासियादेस को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Bomb Threat Case : दहशत फैलाना, सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ना था ईमेल भेजने का मकसद

Mental Health: PCOS महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर डाल सकता है बुरा असर, समय रहते पहचानें इसके लक्षण

Parineeti Chopra के साथ अमर सिंह चमकीला के बाद, Diljit Dosanjh इस फिल्म में Neeru Bajwa के साथ करेंगे अभिनय

Sex Scandal मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी