मोदी को डर है कि राफेल घोटाले की जांच में जेल नहीं चले जाएं: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

रायगंज (पश्चिम बंगाल)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस किसानों का ऋण माफ करने में विफल रही वहीं मोदी इस डर में जी रहे हैं कि यदि राफेल घोटाले की जांच हुई तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। उन्होंने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी की उस बयान के लिए आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई में अक्षम साबित हो रही है और यही कारण है कि भगवा दल आगे बढ़ रहा है। गांधी ने कहा कि देश भर में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ रही है जबकि तृणमूल पहले राजग का हिस्सा थी। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से नरेन्द्र मोदी ने वादा नहीं निभाया उसी तरह से ममता बनर्जी ने किसानों का ऋण माफ नहीं किया।’’ 

इसे भी पढ़ें: चुनाव भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा, मोदी नहीं बनेंगे दोबारा पीएम: ममता बनर्जी

उन्होंने आरोप लगाए कि नरेन्द्र मोदी के ‘‘चेहरे की अभिव्यक्ति’’ बदल गई है। गांधी ने कहा, ‘‘विभिन्न रैलियों में वह ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। क्योंकि वह डरे हुए हैं कि अगर कांग्रेस ने राफेल घोटाले की जांच कराई तो वह जेल जा सकते हैं।’’ कांग्रेस के न्याय योजना का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि गरीबों को 72 हजार रुपये वार्षिक धन देने की योजना के लिए पैसा अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे व्यवसायियों की जेब से आएगा जिन्होंने जनता का धन लूटा है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी दो भारत बनाना चाहते हैं -- एक अपने दोस्त नीरव मोदी, मेहुल चोकसी जैसे दोस्तों के लिए और दूसरा गरीब किसानों और ईमानदार लोगों के लिए। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। मैं विजय माल्या, निरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे चोरों से नहीं डरता। नरेन्द्र मोदी डरते होंगे।’’

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन